तेरा यूं मुस्कुराना , मुस्कुरा कर हमें तरपाना , तरपा कर हमारी नींद चुराना ... गलत बात है ।। यूं हर बार मुझे अपनी अदाओं से घायल करना गलत बात है ।। यूं हर बार मुझे अपनी प्रेम की बारिश से कुछ इस तरह भिगोना की मुझे तुम्हारे इश्क का बुखार चढ़ जाए ... गलत बात है ।। यूं हर बार मेरी इतनी फिक्र करके मुझे अपना दिवाना बनाना ... गलत बात है ।।
बातों ही बातों में नजदीकियां कम होने लगीं चारों ओर बस तू ही तू महसूस होने लगी , हर एक ख्वाब में तू रहने लगी , हर एक सांस में , हर एक काम में , जिंदगी के हर एक पन्नो पर तेरा ही नाम होने लगा ।।💕
Comments
Post a Comment